फिल्म 'तारे ज़मीन पर' के लिए दर्शील सफारी के ऑडिशन की क्लिप हुई वायरल
फिल्म 'तारे ज़मीन पर' के लिए दर्शील सफारी के ऑडिशन की क्लिप वायरल हुई है। आमिर खान प्रोडक्शन्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ऑडिशन की क्लिप है। इसमें फिल्म के निर्देशक-अभिनेता आमिर खान कह रहे हैं, "उसने डायलॉग भी नहीं बोला था। मुझे याद है कि उसका चेहरा और आंखें देखकर मैंने कहा कि यही बच्चा (सही) है।"