फिल्म 'दिल से' में प्रीती ज़िंटा का रोल मैं करना चाहती थी: ऐक्ट्रेस दिव्या दत्ता
ऐक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने एक पॉडकास्ट में कहा है, "मैं फिल्म 'दिल से' में प्रीति ज़िंटा वाला रोल करना चाहती थी लेकिन निर्देशक मणिरत्नम ने यह रोल देने से मुझे मना कर दिया था।" उन्होंने कहा, "मणिरत्नम ने कहा था कि आप और मनीषा कोइराला एक जैसी लगेंगी इसलिए मैं आपको फिल्म में इस भूमिका के लिए नहीं ले सकता।"