फिल्म 'धुरंधर' के दूसरे पार्ट का ट्रेलर हुआ रिलीज़, फैन्स ने दी प्रतिक्रिया

अभिनेता रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' की भारी सफलता के बाद अब इसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर निर्माताओं ने रिलीज़ कर दिया है। ट्रेलर में रणवीर पहले से कहीं ज़्यादा खूंखार और शक्तिशाली नज़र आ रहे हैं। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। कई फैन्स ने ट्रेलर को 'ब्लॉकबस्टर' और 'शानदार एडिटिंग' बताया है।

Load More