फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग के दौरान घायल हुए अभिनेता राम चरण
अभिनेता राम चरण अपनी आगामी फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में राम चरण की टीम के एक सूत्र ने बताया कि अभिनेता को आंख के पास चोट लगी थी और उन्हें टांके लगवाने पड़े। गौरतलब है कि राम चरण को एक ऐक्शन सीन की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी।