फिल्म 'बेबी जॉन' में विलेन बने जैकी श्रॉफ का 'खूंखार' लुक हुआ वायरल
वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का टीज़र जारी हुआ है जिसमें जैकी श्रॉफ का पहला लुक दिखाया गया है। इसमें विलेन बने जैकी श्रॉफ 'खूंखार' अवतार में हैं। टीज़र में लंबे सफेद बाल और दाढ़ी-मूछ में जैकी का कैरेक्टर 'बब्बर शेर' खून-खराबा करता दिख रहा है। लोगों ने कहा कि वे फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं।