फिल्म 'राजा शिवाजी' की शूटिंग के बीच क्रिकेट खेलते नज़र आए रितेश देशमुख, तस्वीरें की शेयर
बॉलीवुड ऐक्टर रितेश देशमुख फिल्म 'राजा शिवाजी' की शूटिंग के दौरान क्रिकेट खेलते नज़र आए जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रितेश ने कैप्शन में लिखा, "शूटिंग के बीच क्रिकेट।" गौरतलब है कि रितेश फिल्म 'रेड 2' में विलेन की भूमिका में नज़र आएंगे।