फिल्म 'लोका' से बॉक्स ऑफिस पर ₹200 करोड़ कमाने वाली पहली मलयालम ऐक्ट्रेस बनीं कल्याणी
भारत और मलयालम सिनेमा की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म 'लोकाः चैप्टर 1 चंद्रा' ने रिलीज़ से अब तक वैश्विक स्तर पर ₹200 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही कल्याणी प्रियदर्शन पहली मलयालम ऐक्ट्रेस बन गई हैं जिनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹200 करोड़ कमाए हैं। फिल्म ने रिलीज़ के 13 दिनों में यह आंकड़ा हासिल किया है।