फिल्म 'वॉर 2' में कैमियो कर सकते हैं शाहरुख, 'पठान' के लुक में आएंगे नज़र: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्टर शाहरुख खान फिल्म 'वॉर 2' में कैमियो कर सकते हैं और फिल्म में वह 'पठान' के लुक में नज़र आएंगे। यश राज फिल्मस द्वारा निर्मित इस फिल्म में ऋतिक रौशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी नज़र आएंगी। बकौल रिपोर्ट्स, फिल्म की शूटिंग मुंबई में स्टूडियो के अंदर सेट पर शुरू हो चुकी है।