फिल्म 'स्त्री' मुझे ऑफर हुई थी लेकिन मैंने मना कर दिया था: विक्की कौशल
ऐक्टर विक्की कौशल ने कहा है, "फिल्म 'स्त्री' मुझे ऑफर हुई थी लेकिन मैंने मना कर दिया था।" उन्होंने कहा, "उस दौरान मैं मनमर्ज़ियां कर रहा था और इस वजह से यह फिल्म नहीं कर पाया।" गौरतलब है कि 15 अगस्त को फिल्म 'स्त्री' की सीरीज़ फिल्म 'स्त्री 2' रिलीज़ हुई थी जिसे बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता मिली है।