फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के साथ न्याय नहीं कर सके अक्षय, यह उनकी गलती थी: मुकेश खन्ना
ऐक्टर मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' की असफलता के लिए अभिनेता अक्षय कुमार को ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि अभिनेता के तौर पर यह उनकी (अक्षय की) गलती थी कि वह फिल्म के साथ न्याय नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार को फिर से धमाकेदार ऐक्शन रोल करने चाहिए।