फिल्म 'हमराज़' की तर्ज़ पर सोनम ने रची पति के मर्डर की साज़िश, राजा रघुवंशी के भाई ने खोला राज़
राजा रघुवंशी के हत्याकांड को लेकर राजा के भाई सचिन रघुवंशी का दावा है कि सोनम रघुवंशी ने 2002 में रिलीज़ हुई अब्बास-मस्तान की थ्रिलर फिल्म 'हमराज़' से प्रेरित होकर मर्डर की साज़िश रची। सचिन के मुताबिक, सोनम ने राजा का वज़न भी जांचा था ताकि यह सुनिश्चित कर सके कि वह उसे खाई में फेंक सकती है या नहीं।