फिल्म इंडस्ट्री में मुझे भेदभाव का सही मतलब पता चला: ट्विंकल खन्ना
ऐक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने कहा है, "मेरी परवरिश ऐसे परिवार में हुई जहां मेरे आसपास कई महिलाएं थीं। मुझे तो काफी बड़े होने तक पता ही नहीं चला कि आखिर भेदभाव होता क्या है।" ट्विंकल ने कहा, "फिल्म इंडस्ट्री में आने पर मुझे भेदभाव का पता चला। मेरे को-स्टार को बड़ा रूम मिलता था और मुझे छोटा कमरा।"