फिल्म के नतीजे तय कर चुके हैं कि 'भूल भुलैया 4' भी हमें बनानी है: निर्देशक
'भूल भुलैया' फ्रैंचाइज़ी के निर्देशक अनीस बज़्मी ने इसका चौथा पार्ट बनाने को लेकर कहा है, "दर्शकों के प्यार के आगे हम नतमस्तक हैं। फिल्म के नतीजे तय कर चुके हैं...'भूल भुलैया 4' भी हमें बनानी है।" उन्होंने 'भूल भुलैया 3' की बंपर ओपनिंग पर कहा, "मैं कामयाबी को सिर नहीं चढ़ने देता और नाकामी को दिल से नहीं लगाता।"