फूल मून डे के कारण 2001 में श्रीलंका में टेस्ट मैच में दिया गया था एक दिन का रेस्ट
श्रीलंका में 2001 में सरकार द्वारा पोया दिवस की छुट्टियों (फूल मून डे) पर स्पोर्ट्स पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कोलंबो में श्रीलंका-ज़िम्बाब्वे टेस्ट में एक दिन का रेस्ट दिया गया था। यह टेस्ट मैच 5 की जगह 6 दिन में हुआ था। गौरतलब है, सितंबर में श्रीलंका-न्यूज़ीलैंड टेस्ट में राष्ट्रपति चुनाव के कारण एक दिन का रेस्ट होगा।