फिल्म निर्देशक फराह खान की मां मेनका ईरानी का 79 साल की उम्र में हुआ निधन

कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान और निर्देशक साजिद खान की मां मेनका ईरानी (79) का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। वह ऐक्ट्रेस डेज़ी ईरानी और हनी ईरानी की बहन थीं और उन्होंने भी फिल्म 'बचपन' (1963) में बतौर ऐक्टर काम किया था। मेनका ने फिल्ममेकर कामरान से शादी की थी। बकौल रिपोर्ट्स, वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं।

Load More