फिल्म बाहुबली के प्रोड्यूसर शोबू का वॉट्सऐप अकाउंट हुआ हैक
बाहुबली फिल्म के निर्माता शोबू यार्लागड्डा का वॉट्सऐप अकाउंट हैक हो गया है। शोबू ने X पर लिखा, "हैकर के पास मेरे अकांउट का कंट्रोल है।" उन्होंने आगे लिखा, "गलत पिन बार-बार डालने के चलते मैं 12 घंटे तक अपने वॉट्सऐप अकाउंट पर लॉगइन नहीं कर सकता। इस बीच हैकर को मेरे कॉन्टैक्ट्स का ऐक्सेस मिल रहा है।"