फिल्म से बहुत नुकसान हुआ, मुझे गरीब दिखाया गया था: 'गली बॉय' के प्रेरणास्रोत रैपर नैज़ी
फिल्म 'गली बॉय' के प्रेरणास्रोत और रिऐलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के प्रतिभागी रैपर नैज़ी ने बताया है कि इस फिल्म से उन्हें बहुत नुकसान हुआ। उन्होंने कहा, "(फिल्म में) मेरी 2-2 गर्लफ्रेंड दिखाई गईं। मुझे गरीब बताया गया है जितना मैं था नहीं। ड्राइवर दिखाया गया जो मैं नहीं हूं। भारतीय दर्शकों को लगा कि मैं ऐसा हूं।"