फिल्मफेयर OTT अवार्ड्स 2024 में किसने जीता कौनसा पुरस्कार?
फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स-2024 में दिलजीत दोसांझ ने '...चमकीला' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (वेब ओरिजिनल फिल्म) जबकि करीना कपूर ने इस कैटेगरी में 'जाने जान' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। 'द रेलवे मेन' ने बेस्ट सीरीज़ का अवॉर्ड जीता। 'स्कैम...' के लिए गगन देव रियार बेस्ट ऐक्टर (सीरीज़) जबकि 'हीरामंडी' के लिए मनीषा कोइराला बेस्ट ऐक्ट्रेस (सीरीज़) चुनी गईं।