फिल्ममेकर ने ऑडिशन की आड़ में कहा था- मुझे रिझाओ, मेरे साथ ज़बरदस्ती भी की: शिल्पा शिंदे
अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने आरोप लगाया है कि एक रोल के लिए ऑडिशन के दौरान एक बॉलीवुड फिल्ममेकर ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। उन्होंने कहा उनसे 'खास' कपड़े पहनने और एक सीन करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझसे कहा कि सीन में वह मेरे बॉस हैं और मुझे उन्हें रिझाना है...उन्होंने...ज़बरदस्ती करने की कोशिश की।"