फूल व पत्तों से रंग तैयार कर शिल्पी बनाती हैं मधुबनी पेंटिंग, जीत चुकी हैं कई अवॉर्ड
मुज़फ्फरपुर (बिहार) की रहने वाली शिल्पी फूल और पत्तियों से रंग तैयार कर मधुबनी पेंटिंग बनाती हैं। शिल्पी राज्य और देश स्तर पर अपनी कला के लिए 40 से अधिक अवॉर्ड जीत चुकी हैं। शिल्पी ने बताया कि वह आसपास के बच्चों को ऑर्गेनिक रंग तैयार करने के साथ-साथ मधुबनी पेंटिंग बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण देती हैं।