फिलिस्तीन में शांति के लिए भारत ने दिए सुझाव, कहा- इज़रायल-फिलिस्तीन आपस में करें बात
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पी ने फिलिस्तीन में शांतिपूर्ण समाधान को लेकर कहा है कि तुरंत सीज़फायर का एलान किया जाना चाहिए व गाज़ा में लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बंधकों की तुरंत रिहाई की जाए और ये सब तभी संभव है जब इज़रायल-फिलिस्तीन एक-दूसरे से बातचीत करेंगे।