आरसीबी के फिल साल्ट ने बुधवार को जीटी के खिलाफ मैच में आईपीएल 2025 का संयुक्त रूप से सबसे लंबा छक्का लगाया। 28-वर्षीय साल्ट ने आरसीबी के पूर्व पेसर मोहम्मद सिराज की 143.6 किलोमीटर/घंटे वाली गेंद पर 105 मीटर का यह छक्का जड़ा। एसआरएच के ट्रैविस हेड भी आईपीएल-2025 में 105 मीटर लंबा छक्का जड़ चुके हैं।