फुलझड़ी के पैकेट पर अपनी तस्वीर देखकर खुशी से उछल पड़ीं अनन्या, वीडियो हुआ वायरल
ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक फुलझड़ी के पैकेट पर अपनी तस्वीर देखकर उत्साहित हो जाती हैं। वीडियो में उनकी कज़न फुलझड़ी का पैकेट उनके हाथों में थमाती हैं जिसे देखकर वह खुशी से उछल पड़़ती हैं और कहती हैं, "यह मेरा सपना था।"