फ्लश से पहले टॉयलेट सीट का ढक्कन गिराना कितना ज़रूरी? नई रिसर्च आई सामने
अमेरिकन जर्नल ऑफ इंफेक्शन कंट्रोल में छपी रिसर्च के मुताबिक, बाथरूम की सतहों पर वायरल संक्रमण के मामले में टॉयलेट को फ्लश करते समय ढक्कन ऊपर हो या नीचे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। स्टडी में कहा गया है कि टॉयलेट को बैक्टीरिया फ्री रखने के लिए डिसइंफेक्टेंट का इस्तेमाल हर बार फ्लश के बाद कारगर साबित हो सकता है।