फिलहाल किन राजनीतिक परिवारों के कौन-कौनसे सदस्य हैं संसद का हिस्सा?
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा संसद के सदस्य हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव व उनके परिवार से डिंपल यादव, अक्षय यादव और धर्मेंद्र यादव भी सांसद हैं। वहीं, एनसीपी (शरद गुट) के शरद पवार व उनकी बेटी सुप्रिया सुले और पप्पू यादव व उनकी पत्नी रंजीत रंजन भी संसद के सदस्य हैं।