फिलहाल दिल्ली कूच नहीं करेंगे किसान, सड़क खाली कर दलित प्रेरणा स्थल पर करेंगे प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सोमवार को दिल्ली कूच को लेकर किसानों ने आंदोलन किया। हालांकि, किसान फिलहाल दिल्ली कूच नहीं करेंगे। किसानों ने सभी प्राधिकरण और ज़िला प्रशासन को एक हफ्ते का समय दिया है। इस दौरान किसान दलित प्रेरणा स्थल के अंदर रुकेंगे। 1-हफ्ते में मांगें नहीं मानी गईं तो किसान दिल्ली कूच आंदोलन फिर से करेंगे।