फेशियल से लेकर हेयर स्पा तक कराना होगा अब सस्ता, सरकार ने ब्यूटी ट्रीटमेंट पर घटाई GST
सरकार ने जीएसटी सुधारों के तहत आम आदमी द्वारा उपयोग की जाने वाली ब्यूटी और फिज़िकल वेल-बींग सर्विसेज़ पर जीएसटी को 18% से घटाकर 5% कर दिया है। इसमें जिम, सैलून, योगा, बार्बर व हेल्थ क्लब आदि की सुविधाएं शामिल हैं। जीएसटी सुधार के बाद अब हेयरकट, फेशियल, मसाज व फिटनेस सेशन आदि सुविधाएं सस्ती हो सकती हैं।