फैशन ब्रैंड प्राडा ने लॉन्च की ₹69,000 की सेफ्टी पिन, सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक
इटैलियन फैशन ब्रैंड प्राडा ने मेटल सेफ्टी पिन्स लॉन्च किए हैं जिसकी कीमत $775 (करीब ₹69,000) तय की गई है। दरअसल, इन ('क्रोशिया ब्रोच/सेफ्टी पिन्स') में क्रोशिया से डिज़ाइनिंग की गई है जिनकी कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर ब्रैंड का मज़ाक उड़ाया जा रहा है। एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने कहा, "अमीर लोग अपने पैसों का क्या कर रहे हैं?"