फीस के विवाद में एमपी के छात्र ने महिला प्रिंसिपल को मारा थप्पड़, थाने पहुंचा मामला
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में 12वीं कक्षा के एक छात्र पर अपने पूर्व स्कूल की महिला प्रिंसिपल को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। दोनों ने थाने में मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। प्रिंसिपल ने कहा, "छात्र को स्कूल छोड़े 2 साल हो चुके हैं और वह मार्कशीट व टीसी मांगने आया था...मैंने बकाया फीस मांगी तो उसने...चांटा मारा।"