फास्टैग रीचार्ज या वार्षिक पास पर भारी छूट के लालच में फंसकर लोग कैसे हो रहे ठगी का शिकार?
NHAI के नाम-लोगो का दुरुपयोग कर जालसाज़ सोशल मीडिया/गूगल पर फर्ज़ी विज्ञापन चलाते हैं। वे फास्टैग रीचार्ज या वार्षिक पास पर भारी छूट दिखाकर लोगों को फर्ज़ी वेबसाइट/लिंक पर ले जाते हैं और लोग वाहन नंबर, मोबाइल नंबर व पेमेंट डिटेल डालते ही ठगी का शिकार हो जाते हैं। किसी भी काम के लिए हमेशा आधिकारिक प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करें।