फेस्टिव सीज़न में ई-कॉमर्स कंपनियों ने की ₹1 लाख करोड़ की सेल: रिपोर्ट
ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म डेटम इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार, एक महीने लंबे चले फेस्टिव सीज़न के अंत तक फ्लिपकार्ट व एमेज़ॉन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों ने ₹1 लाख करोड़ की सेल की है। बकौल रिपोर्ट, फेस्टिव सीज़न सेल के दौरान सबसे ज़्यादा प्रीमियम स्मार्टफोन्स बिके जहां खरीदे गए स्मार्टफोन्स में से लगभग 65% फोन ऑनलाइन माध्यम से लिए गए।