फेस्टिव सीज़न में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय स्कैम से कैसे बचें?
त्योहारी सीज़न में खरीदारों को असली रिटेलर्स की नकल करने वाली फर्ज़ी वेबसाइट्स/ऐप्स से सावधान रहना चाहिए। खरीदारी से पहले URL, प्लैटफॉर्म की स्पीड और नेविगेशन जांचें। कॉन्टैक्ट्स, मेसेज या कार्ड की जानकारी की अनावश्यक अनुमति मांगने वाले ऐप्स से बचें। खराब ग्रामर, वर्तनी की गलतियां और संदिग्ध विवरण भी फर्ज़ी प्लैटफॉर्म की पहचान में मदद कर सकते हैं।