फेसबुक लगभग एक दशक बाद अपनी क्लासिक फीचर ‘पोक’ को फिर से ला रहा है। यह फीचर सबसे पहले 2004 में लॉन्च किया गया था और इसका इस्तेमाल यूज़र्स अपने दोस्तों का ध्यान आकर्षित करने या सिर्फ मस्ती के लिए मेसेज भेजे बिना 'हैलो' कहने के लिए करते थे। फेसबुक ने 2014 में इस फीचर को हटा दिया था।