फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा पर ईयू रेगुलेटर ने लगाया ₹2200 करोड़ का जुर्माना

यूरोपियन यूनियन (ईयू) रेगुलेटर ने 2018 में लाखों यूज़र के डेटा उल्लंघन को लेकर फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा पर €251 मिलियन (₹2200 करोड़ से अधिक) का जुर्माना लगाया है। इसे लेकर मेटा ने कहा, "डेटा उल्लंघन का पता चलते ही हमने उसे ठीक करने के लिए तत्काल कदम उठाया था।" बकौल मेटा, वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगी।

Load More