फेसबुक ने ट्रंप की खून से लथपथ तस्वीर को सेंसर करने की गलती स्वीकारी, मांगी माफी
फेसबुक ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की खून से लथपथ तस्वीर को सेंसर करने की गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। फेसबुक के प्रवक्ता डेमी लेवर ने कहा, "ट्रंप की तस्वीर संग छेड़छाड़ की गई थी जिसमें सीक्रेट सर्विस एजेंट मुस्कुराते हुए दिख रहे थे और हमारे सिस्टम ने गलती से असली तस्वीर को भी सेंसर कर दिया।"