फेसबुक प्रोफाइल की क्लोनिंग रोकने के लिए बदल लें ये 2 सेटिंग्स
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट अमित दुबे ने फेसबुक प्रोफाइल की क्लोनिंग और फेक अकाउंट से दोस्तों को पैसों की ज़रूरत के मेसेज मिलने को रोकने के लिए 2 सेटिंग्स बदलने को कहा है। उन्होंने कहा, "'कौन फ्रेंड लिस्ट देख सकता है' सेटिंग में 'ऑनली मी' ऑप्शन चुनिए। फैमिली पोस्ट में 'कौन-कौन देख सकता है' सेटिंग में भी 'ऑनली मी' विकल्प चुनिए।"