फेसबुक पर दोस्त बनी युवती से मिलने पाक गया अलीगढ़ का युवक, हुआ गिरफ्तार
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) का एक युवक एक युवती से मिलने के लिए अवैध रूप से पाकिस्तान पहुंच गया जिसे वहां गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर पाकिस्तान की युवती से दोस्ती हुई थी और उससे प्यार हो गया था। आरोपी ने इससे पहले 2 बार भारत-पाकिस्तान सीमा पार करने की कोशिश की थी।