फैसले को चुनौती देने की कोई योजना नहीं: आरजी कर मामले के दोषी संजय रॉय की बहन
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप-हत्या की घटना के दोषी संजय रॉय की बहन ने कहा है कि उसके परिवार की इस आदेश को किसी भी अदालत में चुनौती देने की कोई योजना नहीं है। उसने कहा, "उसने अपराध किया है तो उसे सज़ा मिलनी चाहिए...मैं नहीं जानती कि वह किसी आपराधिक मामले में शामिल था या नहीं।"