फटाफट पेट्रोल टैंक फुल करवा लीजिए, मोदी सरकार का चुनावी ऑफर खत्म हो रहा है: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पेट्रोल की कीमतों को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करते हुए ट्वीट किया। राहुल ने ट्वीट कर कहा, "फटाफट पेट्रोल के टैंक फुल करवा लीजिए। मोदी सरकार का चुनावी ऑफर खत्म होने जा रहा है।" गौरतलब है, 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार शनिवार को समाप्त हो गया।