फडणवीस को काफी पसंद करते हैं पीएम मोदी, उन्हें बेटे की तरह मानते हैं: फडणवीस की मां
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फडणवीस को काफी पसंद करते हैं और उन्हें बेटे की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा, "पार्टी (बीजेपी) में हर कोई चाहता है कि वह (देवेंद्र फडणवीस) अगले मुख्यमंत्री बनें।"