फडणवीस ने उद्धव को दिया ऑफर, कहा- हम विपक्ष में आएंगे नहीं, आप सत्ता पक्ष में आने का सोचें
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक ऑफर दिया है। दरअसल, फडणवीस ने उद्धव से विधान परिषद में हंसते हुए कहा है, "उद्धव जी...अब हमें 2029 तक कुछ नहीं करना है...हमारे पास वहां (विपक्ष) आने की गुंजाइश नहीं बची।" फडणवीस ने कहा कि उद्धव सता पक्ष में शामिल होने के बारे में सोच सकते हैं।