फडणवीस की पत्नी को घूस देने की कोशिश मामले में गिरफ्तार हुई फैशन डिज़ाइनर का पिता भी अरेस्ट
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को ₹1 करोड़ की रिश्वत देने की कोशिश करने के मामले में गिरफ्तार हो चुकी फैशन डिज़ाइनर अनिक्षा के पिता अनिल जयसिंघानी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि फरार चल रहे जयसिंघानी पर अमृता फडणवीस को फोन कर धमकी देने और ब्लैकमेल करने का आरोप है।