फडणवीस के दाऊद के सहयोगी से संबंध हैं, फेक करेंसी रैकट को संरक्षण दिया था: नवाब मलिक
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी रियाज़ भाटी से संबंध हैं। एनसीपी नेता ने कहा कि अपने कार्यकाल में नोटबंदी के समय फडणवीस ने समीर वानखेड़े की मदद से महाराष्ट्र में फेक करेंसी रैकेट को संरक्षण दिया था और वानखेड़े तब डीआरआई में थे।