फडणवीस ने कहा था कि मेरे बेटे आदित्य को बतौर सीएम तैयार कर वह दिल्ली चले जाएंगे: उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने उनसे कहा था कि वह उनके बेटे आदित्य ठाकरे को सीएम के रूप में तैयार कर खुद दिल्ली चले जाएंगे। उन्होंने कहा, "(बीजेपी ने) मुझे अपने ही लोगों के सामने झूठा बना दिया...एनडीए में टूटे-फूटे लोग (टूटे-फूटे दल) हैं।"