डिप्टी सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद की इस्तीफे की पेशकश
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा चुनाव-2024 में राज्य में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की ज़िम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा, "मैं बीजेपी आलाकमान से अनुरोध करता हूं कि मुझे सरकार (उप-मुख्यमंत्री) की ज़िम्मेदारी से मुक्त किया जाए ताकि...मैं आगामी चुनावों में पार्टी के लिए मेहनत कर सकूं।" महाराष्ट्र में कांग्रेस ने 13 और बीजेपी ने 9 सीटें जीती हैं।