फतेहपुर में मकबरे पर चढ़ने वाले सपा नेता पप्पू चौहान को अखिलेश यादव ने पार्टी से निकाला
फतेहपुर (यूपी) में हिंदू संगठनों के लोगों संग कथित तौर पर मकबरे पर चढ़ने को लेकर सपा नेता पप्पू चौहान को अखिलेश यादव ने पार्टी से निकाल दिया है। मामले में जिन 10 लोगों के खिलाफ नामज़द केस हुआ है उनमें चौहान का नाम भी शामिल है। चौहान ने कहा, "मैं सनातनी हूं और सनातन के लिए ही काम करूंगा।"