फर्ग्यूसन बने टी20 विश्व कप में एक मैच में चारों ओवर मेडन फेंकने वाले पहले गेंदबाज़

न्यूज़ीलैंड के पेसर लॉकी फर्ग्यूसन टी20 विश्व कप के इतिहास में एक मैच में चारों ओवर मेडन फेंकने वाले पहले गेंदबाज़ बन गए हैं। 33-वर्षीय फर्ग्यूसन ने टी20 विश्व कप-2024 में सोमवार को पीएनजी के खिलाफ चारों ओवर मेडन फेंकते हुए 3 विकेट लिए। वह पुरुष टी20I क्रिकेट में एक मैच में चारों ओवर मेडन फेंकने वाले दूसरे गेंदबाज़ हैं।

Load More