फर्ज़ी IAS अधिकारी का VIP ड्रामा! 'भारत सरकार' लिखी गाड़ी से की लूट फिर पुलिस पर बनाया दबाव
इटावा (यूपी) में पुलिस ने एक फर्ज़ी आईएएस अधिकारी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर 'भारत सरकार' लिखी स्कॉर्पियो गाड़ी ज़ब्त की है। बकौल पुलिस, आरोपियों ने हथियार दिखाकर एक शख्स को लूटा था व जांच के दौरान लूट में इस्तेमाल स्कॉर्पियो ज़ब्त करने पर आरोपी खुद को एसडीएम बताकर पुलिस अधिकारियों पर गाड़ी छोड़ने का दबाव डाल रहा था।