फर्ज़ी IPS अधिकारी बनकर घूमने वाले बिहार के युवक पर लगा नौकरी के नाम पर ठगने का आरोप

जमुई (बिहार) में सितंबर में फर्ज़ी आईपीएस अधिकारी बनकर घूमते हुए पकड़े गए 18-वर्षीय मिथिलेश मांझी पर 12 लड़कों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने का आरोप लगा है। बकौल रिपोर्ट्स, मिथिलेश ने रेलवे में नौकरी दिलाने के एवज में उनसे रुपए लिए। पीड़ितों के अनुसार, मिथिलेश कहता था कि उसकी तरह उनकी भी बिना पढ़े-लिखे नौकरी लग जाएगी।

Load More