फर्ज़ी दस्तावेज़ों के ज़रिए भारत में घुसे 6 बांग्लादेशी कर्नाटक में हुए अरेस्ट
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में पुलिस ने फर्ज़ी दस्तावेज़ों के ज़रिए भारत में घुसे 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ये लोग कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से भारत में घुसे थे और विभिन्न राज्यों में काम करते थे। इनके पास से फर्ज़ी आधार कार्ड, वोटर आईडी, श्रमिक कार्ड, पासबुक, पैन कार्ड और पासपोर्ट बरामद किया गया है।